वनडे और टी20 के कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं. रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है. केएल राहुल पहली बार वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. जोहान्सबर्ग में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में विराट कोहली के चोटिल होने की वजह से राहुल को वनडे से पहले टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था.
...