हालांकि ईशान ने भी 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. लेकिन शम्सी की गेंद पर अय्यर (14) कैच आउट हो गए, जिससे भारत को 13 ओवरों में 128 रनों पर दूसरा झटका लगा. अगले ओवर में प्रिटोरियस की गेंद पर ईशान (54) भी पवेलिन लौट गए. 16वें ओवर में कप्तान पंत (6) भी प्रिटोरियस के शिकार बन गए, जिससे भारत चार विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए.
...