इसके बाद, 19वां ओवर डालने आए रबाडा ने दिनेश कार्तिक (6) को आउट कर 11 रन दिए. वहीं 20वें ओवर में वेन पार्नेल ने 12 रन दिए, जिससे भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए. हार्दिक पांड्या (31) और अक्षर पटेल (5) नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने दो विकेट चटकाए.
...