लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाकर 37 रन ही जोड़े. इस दौरान, अक्षर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डेरिल मिशेल (5), मार्क चैपमैन (0) और ग्लेन फिलिप्स (0) को जल्द ही पवेलियन भेज दिया. पांचवें नंबर पर आए टिम सीफर्ट ने गुप्टिल के साथ मिलकर संभलकर खेला.
...