इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम की शुरुआत ताबड़तोड़ रही. उनके सलाती बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर पांच ओवरों में 50 के पार पहुंचा दिया. इस तरह से पावरप्ले में उन्होंने एक विकेट गंवाकर 64 जोड़ दिए. इस दौरान, मार्टिन गुप्टिल तीन चौके दो छक्कों की मदद से 15 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
...