टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में अबतक 61 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड को अबतक 21 मुकाबलों में हराया है, वहीं न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 13 मुकाबलों में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 26 मैच ड्रा रहे हैं. टीम इंडिया का पलड़ा कीवी टीम के खिलाफ हमेशा भारी रहा है.
...