इस बीच, कॉन्वे ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए 13वें ओवर में टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. लेकिन कुलदीप ने उसी ओवर में फिलिप्स (17) को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया. उनके और कॉन्वे के बीच 47 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. पांचवें नंबर पर डेरिल मिचेल आए.
...