वहीं, सेंटनर ने भी 38 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके बाद 102 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी को सिराज ने तोड़ा, जब उन्होंने सेंटनर (57) को आउट किया. इसी ओवर में सिराज ने हेनरी शिपले (0) को बोल्ड कर मैच को भारत के पक्ष में कर दिया, जिससे 46 ओवर के बाद न्यूजीलैंड को 294 पर आठवां झटका लगा. कीवियों को जीतने के लिए 24 गेंदों में 56 रन चाहिए थे.
...