पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिनका इंग्लैंड में बल्ला खूब चला है. इंग्लैंड में द्रविड़ के नाम 6 शतक दर्ज हैं इसमें से तीन सेंचुरी तो 2011 सीरीज में ही आईं थीं. द्रविड़ की इंग्लैंड में सबसे यादगार पारी की बात करें तो 2002 में हेडिंग्ले टेस्ट में जब उन्होंने 148 रन बनाए तो यह ऐतिहासिक पारी थी.
...