ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीं पर टेस्ट सीरीज में शिकस्त देनें के बाद भारतीय खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है. ऐसे में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अगले माह पांच फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले सभी क्रिकेट एक्सपर्ट की पहली पसंद टीम इंडिया है. बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट क्रिकेट में कम आंकना टीम इंडिया की बड़ी भूल साबित हो सकती है.
...