इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प ने शुक्रवार को कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के बाद टीम से जुड़ेंगे. बेयरस्टो को शुरू में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए आराम दिया गया था, लेकिन थोर्प ने कहा कि वह चेन्नई में 13 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे.
...