भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अगर 72 रन बनाने में और कामयाब होते हैं तो वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
...