बता दें कि द ओवल मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं. ये रिकॉर्ड कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट को परेशान कर सकता है. द ओवल मैदान पर भारत पिछले 50 सालों में एक भी टेस्ट नहीं जीता है. टीम इंडिया ने यहां अब तक 13 टेस्ट खेले हैं. टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं.
...