भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मुकाबले में मैदान में उतरते ही टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. दरअसल कोहली भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में अगुवाई करने के मामले में पूर्वं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
...