भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक बार फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. कोहली को अपनी शानदार गेंद से विपक्षी टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. बता दें कि बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक कोहली को पांच बार आउट किया है.
...