भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का भी विकेट पर जमना मुश्किल हो गया है. हाल यह है कि टीम 125 रन पर आठ विकेट गवांकर मैदान में संघर्ष कर रही है. टीम के लिए फिलहाल अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 17 गेंद में 10 और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा तीन गेंद में बिना खाता खोले खेल रहे हैं.
...