⚡ ऋषभ पंत के विस्फोटक शतक से भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती
By IANS
हार्दिक पांड्या के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और 50 ओवर के क्रिकेट में ऋषभ पंत के शानदार पहले शतक की बदौलत भारत ने रविवार को यहां ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरे और अंतिम वनडे में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली