भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मुकाबला आज पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया अगर आज यह मुकाबला जीतने में कामयाब होती है तो उसका घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सातवीं वनडे सीरीज जीत होगी.
...