भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 286 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए दूसरी पारी में निचले क्रम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने 106 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली.
...