भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 329 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 161 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. शर्मा ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 231 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके एवं दो छक्के लगाए.
...