भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पूरी भारतीय टीम 337 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए निचले क्रम में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने 85 रन की नाबाद महत्वपूर्ण पारी खेली. सुंदर ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 138 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके एवं दो छक्के लगाए.
...