भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मेहमान टीम इंग्लैंड दूसरी पारी में महज 178 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए दूसरी पारी में कप्तान जो रूट ने 40 रन की सर्वाधिक पारी खेली. रूट ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 32 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए.
...