क्रिकेट के मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़त दर्शकों को काफी रास आती है. साल 2004 में दोनों टीमों के बीच मैदान में एक ऐसी ही भिडंत नजर आई जो आजतक क्रिकेट फैंस याद करते हैं. दरअसल मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आई थी. रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेजबान टीम को बैंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में 227 रन से शिकस्त दी.
...