भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट श्रृंखला में भारतीय खिलाड़ियों का चोटिल होना जारी है. दोनों टीमों के बीच ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में मेहमान टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज नवदीप सैनी अपने 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चोटिल हो गए. सैनी को ग्रोइन में दर्द की शिकायत है.
...