भारत ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 338 रनों के जवाब में दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स की घोषणा तक कप्तान अजिंक्य रहाणे पांच और चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाकर खेल रहे हैं.
...