भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में हरियाणा के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है. इसके साथ ही वह देश के लिए टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने वाले 299वें खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले इसी सीरीज में टीम इंडिया के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था.
...