भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम के मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 176 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए. बता दें कि पुजारा के टेस्ट क्रिकेट करियर की यह सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी है. पुजारा ने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके लगाए.
...