भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दुसरे वनडे मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रन से मात देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमा लिया है. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 390 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 338 रन ही बना सकी.
...