⚡ICC WTC Final Day 3: लंच तक आधे से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी लौटे पवेलियन
By IANS
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन लंच तक पहली पारी में सात विकेट पर 211 रन बना लिए हैं. बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर से शुरू हुआ.