भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अब गिनती के महज दो दिन शेष रह गए हैं. दोनों टीमों के बीच यह शानदार मुकाबला 18 जून से 22 जून के बीच साउथहैंपटन स्थित द एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे आएंगे.
...