आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की घोषणा हो चुकी है. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून के बीच साउथम्प्टन के हैम्पशायर बाउल स्टेडियम (एजिस बाउल) में खेला जाएगा.
...