इस टीम में हाल के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली कुछ नई खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जिनमें भारती फुलमाली, श्री चरणी और क्रांति गौड़ शामिल हैं. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया संभालेंगी, जिससे टीम को मध्यक्रम में लचीलापन मिलेगा. हालांकि, टीम को एक बड़ा झटका ऑलराउंडर अमनजोत कौर की गैरमौजूदगी के रूप में लगा है.
...