इस टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. रोहित शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं. रोहित का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अबतक खेले 111 मैच की 103 पारियों में 2864 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 22 अर्धशतक जड़े हैं.
...