भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana )शुक्रवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की '100 प्रतिशत क्रिकेट सुपरस्टार' सूची में युवा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा (Shafali Verma) के साथ शामिल हो गई हैं.शैफाली वर्मा, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, वेस्ट इंडीज की हैली मैथ्यूज और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्डट '100 प्रतिशत क्रिकेट सुपरस्टार' टीम महिला खिलाड़ीं बनीं.
...