पांचवें और निर्णायक टी20 मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह आगामी आईपीएल में भी बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने के उतरेंगे. कोहली ने शनिवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की.
...