पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 15वें मुकाबले में आज हैदराबाद किंग्समेन (HYK) का सामना पेशावर जाल्मी (PES) से होगा. यह मुकाबला नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा. हैदराबाद किंग्समेन की टीम अब तक अपने तीनों मैच हार चुकी है और टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है. बल्लेबाजी में सैम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान मार्नस लाबुशेन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.
...