बल्लेबाजी में सैम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान मार्नस लाबुशेन पर जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी में राइली मेरेडिथ टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ, पेशावर जाल्मी की टीम संतुलित नजर आ रही है. बाबर आजम और मोहम्मद हारिस टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं, जबकि आमेर जमाल और माइकल ब्रैसवेल जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
...