भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में पहला मैच जीतने वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करने का प्रयास करेगी.
...