भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या के पिता हिमांशु पांड्या का शुक्रवार यानि आज निधन हो गया. पांड्या भाइयों को एक सफल क्रिकेटर बनाने में उनके पिता हिमांशु पांड्या का अहम योगदान है. हिमांशु पांड्या अपने दोनों बच्चों को जब वो छोटे थे तो उन्हें अपने साथ स्थानीय मैच दिखाने के लिए साथ लेकर जाया करते थे.
...