देश में शनिवार यानि आज दिवाली की धूम मची हुई है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली और अमावस्या तिथि को बड़ी दिवाली यानि दीपावली मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लंकापति रावण का संहार करके भगवान राम आज ही के दिन अयोध्या नगरी पहुंचे थे और उनके स्वागत में लोगों ने पूरी अयोध्या नगरी में घी के दीये जलाए थे.
...