भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर एवं इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने बीते 17 सिंतबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाया. अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 में तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था. अश्विन के 35वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी होटल रूम में एक छोटी से पार्टी रखी.
...