गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब वापसी करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों में शुभमन गिल, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
...