गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम को मजबूती देते हैं.
...