गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
...