भारत बनाम इंग्लैंड के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत के उपर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है. मेहमान टीम ने चेपॉक में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 355 रन बनाए हैं.
...