बता दें कि पहले विकेट के लिए केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 117 रनों की साझेदारी निभाई थी. मयंक अग्रवाल ने 60 रन बनाए. केएल राहुल ने 218 गेंदों में अपना शतक जड़ा. ये राहुल का सातवीं टेस्ट शतक था. दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले केएल राहुल महज 10वें भारतीय बल्लेबाज हैं.
...