अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोरोना वायरस को देखते हुए पुरुष टी 20 विश्वकप के सब रीजनल यूरोप क्वालीफायर्स को रद्द कर दिया है. फिनलैंड में अगले महीने से सब रीजनल यूरोप ए और बी क्वालीफायर्स होने थे. यूरोप बी क्वालीफायर को 30 जून से पांच जुलाई तक होना था जिसमें जर्मनी, गिब्राल्टर, ग्रीस, गुएर्नेसे, हंगरी, लुक्सेमबोर्ग और स्वीडन शामिल थे.
...