पाकिस्तान की टीम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा हैं. तीनों मैच हारकर वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है. बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. टीम अब तक सिर्फ एक बार 150 रन का आंकड़ा पार कर पाई है. हालांकि सभी मैच कोलंबो में खेलने के बावजूद टीम घरेलू जैसी परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा सकी.
...