लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज दो रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान टॉम बैंटन ने 24 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का लगाया. टॉम बैंटन के अलावा विल जैक्स ने नाबाद 32 रन बटोरे.
...