इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर नेट रन रेट में सुधार किया है. टीम के लिए जोस बटलर, फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद गेंदबाजी में प्रभावी साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है.
...